Bihar से आकर मुंबई में अपने दम पर सिक्का चलाया मनीषा रानी से लेकर sriti jha तक

बिहार की सरजमीं से आकर मुंबई में धाक जमा बैठीं ये 7 TV हसीनाएं, इंडस्ट्री में चलता है नाम का सिक्का
टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने बिहार की सरजमीं से आकर मुंबई में अपना सिक्का चलाया है। इस लिस्ट में मनीषा रानी से लेकर सृति झा तक का नाम शामिल है।
मनीषा रानी बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं। मनीषा रानी ने कई टीवी शोज में काम किया। इसके बाद वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से सबकी चहेती बनीं। वहीं अब ‘झलक दिखला जा 11’ में भी उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।

सृति झा बिहार के बेगुसराय की रहने वाली हैं। लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों के दिलों में इस कदर जगह बनाई कि टीवी पर उनका सिक्का चलता है। इन दिनों सृति झा ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में नजर आ रही हैं।

बिहार की रहने वाली उल्का गुप्ता ने बचपन से ही टीवी पर अपनी धाक जमा ली थी। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई के तौर पर खूब जाना जाता है। यहां तक कि डस्की स्किन टोन के साथ टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस भी उल्का गुप्ता बनीं।1

रतन राजपूत की एक्टिंग को कौन ही भूल सकता है। ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ से लेकर ‘महाभारत’ तक में रतन राजपूत ने एक्टिंग से सबको हैरान किया।
